फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मल्ली मिरई में पेयजल आंदोलन पांचवें दिन हुआ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत मल्ली मिरई में पेयजल समस्या के विरोध में पिछले पांच दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर की मौजूदगी में जल जीवन मिशन के ठेकेदार की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


पंचायत घर मल्ली मिरई में आयोजित वार्ता के दौरान जल जीवन मिशन के ठेकेदार त्रिलोक सिंह रावत ने लिखित रूप से भरोसा दिलाया कि गांव में अवरुद्ध पड़े जल जीवन मिशन के कार्य को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर समुचित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने पर वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वार्ता में जिला पंचायत सदस्य सूरज उपाध्याय, ग्राम प्रधान कविता राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता आर्या आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें