फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 नए मतदेय स्थल बनाए गए

Wed, 24 Aug 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव के लिए जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 16 मतदेय स्थल नए बनाए गए हैं।  पूर्व में 847 मतदेय स्थल थे। जो अब बढ़कर 863 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जानी है। 31 अगस्त को देहरादून में बैठक बुलाई है। डीएम ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह उपजिलाधिकारियों और रिटर्निंग आफिसरों से समन्वय स्थापित कर कार्यों का निस्तराण करें। उन्होंने बताया कि जिले को 29 जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया है। इस वर्ष जिले में 16 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में एक, सल्ट में दो, सोमेश्वर में पांच, अल्मोड़ा में तीन, जागेश्वर में एक,  द्वाराहाट में चार नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी रिटर्निंग अधिकारी मतदेय स्थलों के नक्शे उपलब्ध करा दें। एक सितंबर से संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन संपन्न कराने के लिए 167 भारी वाहन और 189 हल्के वाहन लगाए जाएंगे। जागेश्वर, अल्मोड़ा, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी में लगाए जाने वाले कार्मियों को जीआईसी अल्मोड़ा और रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट के विधानसभा क्षेत्र के कार्मिकों को रानीखेत में प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव के लिए 1150 वेलट यूनिट, 1150 कंट्रोल यूनिट लगाई जाएंगी। 400 ईवीएम मशीनों की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसएसपी केएस नगन्याल, एडीएम इला गिरि, पीडी डीडी पंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत विनीत कुमार, एसडीएम सल्ट एमएस नबियाल, भिकियासैंण हेमंत वर्मा, भनोली एनएस नगन्याल, अल्मोड़ा विवेक राय, डीडीओ मो. असलम, सहायक निर्वचन अधिकारी आरसी आर्या, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम जंतवाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें