फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को नोटिस मिलने से हड़कंप

Sat, 04 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर/कौसानी(अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। उप जिलाधिकारी कार्यालय ने हाई-वे में अतिक्रमण करने वाले  कौसानी के एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस देकर 15 दिन में अतिक्रमण हटाने  को कहा है। नोटिस मिलने से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


सोमेश्वर के उप  जिलाधिकारी केएस नगन्याल के कार्यालय से कौसानी सड़क किनारे स्थित एक दर्जन भवन स्वामियों को सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए हैं। नोटिस में 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। नोटिस मिलने से भवन स्वामियों में हड़कंप मचा है। मालूम हो कि गत दिनों अल्मोड़ा में सीएम हरीश  रावत ने अधिकारियों को रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे।

इधर एसडीएम ने बताया कि अभी कुछ लोगों को ही नोटिस जारी किए गए हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को राजस्व विभाग की टीम का गठन कर दिया है। यह टीम मौके पर जाकर अतिक्रमण को चिन्हित करेगी। इसके बाद अतिक्रमणकारियों नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो फिर प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें