फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की नाली का गंदा पानी नौले में घुसा

Sat, 27 May 2017 11:19 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
नौले में घुर रहा गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शुक्रवार की रात हुई बारिश में जैंती चौराहे पर स्थित नौले में नाली का गंदा पानी घुस गया। इस कारण इसका पीने योग्य नहीं रहा। जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि विभाग द्वारा मौरनौला-जैंती मोटर मार्ग में पिछले एक साल से सुधारीकरण का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुधारीकरण के दौरान बनी सड़क किनारे नाली के  गंदे पानी की निकासी  कलमठ में नहीं हो रही है। नाली का गंदा पानी जैंती चौराहे पर स्थित नौले में घुस जा रहा है। गत दिवस हुई बारिश में नाली का गंदा पानी नौले में घुस गया। गर्मियों के दिनों में यही नौला अधिकांश लोगों की प्यास बुझाता है, लेकिन अब नौले में गंदा पानी जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

जैंती के प्रधान राजेंद्र जोशी ने बताया कि पानी के संकट के दौरान इस नौले से अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति होती थी। स्थानीय व्यापारी प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि गर्मी में वैसे ही पानी की दिक्कत रहती है। अब नौले का पानी दूषित होने से पेयजल संकट के दौरान अधिक दिक्कतों का सामना पड़ेगा। इधर पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता हरीश रौतेला ने बताया कि 2015-16 से मौरनौला-जैंती मोटर मार्ग दो वर्षों के लिए लोनिवि निर्माण खंड नैनीताल के अधीन सुधारीकरण के लिए दिया गया है। वर्तमान में इस मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य लोनिवि निर्माण खंड नैनीताल द्वारा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें