चौखुटिया(अल्मोड़ा)। गेवाड़ विकास समिति, चौखुटिया का प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने 14 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की।
बुधवार को गेवाड़ विकास समिति के लोगों ने गजेंद्र नेगी, हीरा बिष्ट, बुद्धि सिंह बिष्ट और जसवंत सिंह के नेतृत्व में डीएम अंशुल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने तड़ागताल झील को वेटलैंड से मुक्त रखने की आवश्यकता। उन्होंने एसएच 33 बाखली-गोदी-खीड़ा-बछुवाबांण मोटर मार्ग का सुधार और डामरीकरण। तड़ागताल-खौला से बागेश्वर तक मोटर मार्ग का निर्माण। विकास खंड चौखुटिया की नई स्वीकृत सड़कों में देरी, क्योंकि सिविल स्वाम भूमि उपलब्ध नहीं हो रही। रामपुर-कुनिगाड़ मोटर मार्ग में पैचवर्क और डामरीकरण। तड़ागताल, खीड़ा और खजुरानी में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, डिजिटल एक्स-रे मशीन, सफाई कर्मचारी और वार्ड बॉय की नियुक्ति की मांग की। डीएम ने उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। संवाद