जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उमड़ी मरीजों की भीड़।
- फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। रविवार को अवकाश के बाद उपचार के लिए भारी संख्या में रोगी पहुंचे।
रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को खुले अस्पतालों में भीड़ अधिक रही। सुबह से ही जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मरीज उमड़े रहे। ओपीडी के लिए भी मरीजों को लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ा। दूर- दराज से भी उपचार के लिए रोगी पहुंचे।