फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranikhet News: कनवाड़ी पहाड़ी की दरारों से हाईवे को खतरा, मूसलाधार बारिश के चलते भुजान के पास हो रहा भूस्खलन

Tue, 19 Aug 2025 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत

सार

रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान के पास कनवाड़ी की पहाड़ी दरकने से हालात बिगड़ने लगे हैं। पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी दरारों को नजरअंदाज करना बड़े संकट को न्योता देना होगा।
विज्ञापन
कनवाड़ी की पहाड़ी दरकने से रानीखेत स्टेट हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान के पास कनवाड़ी की पहाड़ी दरकने से हालात बिगड़ने लगे हैं। पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी दरारों को नजरअंदाज करना बड़े संकट को न्योता देना होगा। कुछ वर्ष पूर्व कालिका मोड़ के पास हुए भूस्खलन ने स्थिति को और भी बदतर कर दिया था। तब पहाड़ी और स्टेट हाईवे की बुनियाद पर सुरक्षात्मक कार्य कराए गए थे। पांच वर्ष पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के चलते कोसी नदी के उफान ने स्टेट हाईवे की बुनियाद को तहस नहस कर दिया था। अब लगातार हो रही बारिश से कनवाड़ी की पहाड़ी से स्टेट हाईवे को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


पहाड़ दरकने के डर से लोग भयभीत है। उन्होंने जल्द सुरक्षा उपाय नहीं करने पर बड़े खतरे का अंदेशा जताया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पातली आनंद सिंह नेगी ने कहा कि यदि समय रहते दरक रही पहाड़ी पर ठोस सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में पहाड़ी का स्वरूप पूरी तरह बिगड़ सकता है। इससे स्टेट हाईवे पर यातायात प्रभावित हो जाएगा।

क्षेत्र निवासी गौरव बेलवाल, यशवंत सिंह, शिवराज सिंह बिष्ट, संजय सिंह, दीपक सिंह, मनोज सिंह बिष्ट, बिशन सिंह जंतवाल, विवेक पंत, देवेश कांडपाल आदि ने भी दरकती पहाड़ी के लिए ठोस और स्थायी समाधान की मांग उठाई है।बता दें कि इस हाईवे से पर्यटकों और आम यात्रियों के साथ भारतीय सेना के वाहन भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में पहाड़ी की दरारों को नजरअंदाज करना बड़े संकट को न्योता देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें