फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ-साथ रहने को राजी हुए दंपति

Sat, 11 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में यहां जिला न्यायालय में लोक अदालत लगाई गई, जिसमें  दो मामलों का निपटारा हुआ। जिला जज डा. जीके शर्मा ने तलाक के एक मामले में पति-पत्नी की काउंसलिंग करके उन्हें फिर से साथ रहने के लिए राजी किया।
विज्ञापन


भराड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी विमला देवी के मध्य कुछ समय से मतभेद के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा था। जिला जज ने दोनों को समझाकर साथ रहने के लिए राजी किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर घर के लिए रवाना किया। इसके अलावा लोक अदालत में एक उपभोक्ता संरक्षण का मामला निपटाया गया। लोक अदालत में कुल 85 मामले आए थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्र मणी राय, सिविल जज जूनियर डिवीजन नेहा कुशवाहा, उत्तराखंड अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, जिला बार एसोसिएसन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, फोरम के सदस्य अधिवक्ता कुंडल सिंह धपोला, हरीश जोशी आदि  ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें