एसडीएम को ज्ञापन सौंपती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
तहसील के नौबाड़ा के सगड़तोक में ठेकेदार पर पेयजल योजना का लाभ मात्र दो परिवारों और स्वयं को देने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। योजना अनुसूचित जाति बस्ती के लोगों के लिए बननी थी। आरोप है कि लाभार्थियों को लाभ नहीं पहुंच रहा है। महिलाओं ने एसडीएम रजा अब्बास को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार पर अभद्रता का भी आरोप लगाया और मामले की जांच की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि विधायक निधि के माध्यम से सगड़तोक में पेयजल योजना विस्तारीकरण और टैंक निर्माण होना था। कहा कि टैंक का निर्माण अत्यधिक नीचे कर दिया गया है और योजना के विस्तारीकरण से ठेकेदार द्वारा सिर्फ दो परिवारों और स्वयं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। विरोध पर ठेकेदार राजेंद्र सिंह महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहा है।
महिलाओं ने योजना का लाभ सभी ग्रामीणों को पहुंचाने की मांग उठाई और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में राधा देवी, सोनू आर्या, देवकी देवी, नंदी देवी, नीरज कुमार, लीला देवी, भावना देवी, लक्ष्मी, तुलसी, देवा भंडारी, तारा देवी आदि थे।