फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कांग्रेस ने नुक्कड़-नाटक के जरिए भाजपा सरकार पर किया प्रहार

Thu, 13 Apr 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
खूंट में सत्याग्रह करते विधायक मनोज तिवारी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता।। संवाद
विज्ञापन
खूंट धामस में सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा, भाजपा सरकार ने द्वेष में की है राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने हवलबाग विकासखंड के खूंट व धामस में सत्याग्रह करते हुए नुक्कड़-नाटक के जरिये भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि संविधान के विरुद्ध मोदी सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्याता समाप्त कर लोकतंत्र पर हमला बोला है। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आम से लेकर खास तक परेशान है।
बृहस्पतिवार को खूंट व धाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में सत्याग्रह किया। विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रही है जो देश हित में सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता सब समझती है और लोकसभा चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी। वहां ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, आनंद बिष्ट, चंदन सिंह भोज, आनंद सिंह, ललित पंत, लाल सिंह, खीम सिंह, हिमांशु बिष्ट, विक्की बिष्ट, नारायण सिंह, सुरेश लाल, चंदन बिष्ट आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें