वीके सिंह और नड्डा का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रानीखेत में केंद्रीय मंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह और जेपी नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राज्य का बंटाधार कर दिया है। राज्य के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है और भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। कहा कि देश की 62 छावनियों में लैंड यूज संबंधी समस्याओं को केंद्र सरकार शीघ्र दूर करेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं के धन की बंदरबांट में लगी हुई है।
ऐतिहासिक खड़ी बाजार में आयोजित जनसभा में जुटी भीड़ के बीच वीके सिंह ने कहा कि पिछड़ेपन से छुटकारा पाने के लिए भाजपा ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने राज्य का बंटाधार कर दिया। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान विदेशों में बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि देश की 62 छावनियों में लैंड यूज संबंधी कई समस्याएं हैं। इसमें संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने रानीखेत से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को विजयी बनाने का आह्वान किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को 270 करोड़ रुपए का बजट दिया, लेकिन सरकार बजट को खर्च नहीं कर पाई है। इन हालातों में कैसे स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड भी विकसित होगा। केंद्र सरकार ने 12 हजार करोड़ की लागत से ऑल वैदर रोड का निर्माण करा रही है। उन्होंने कहा कि मुखिया हरीश रावत केंद्र पर सहयोग नहीं करने के बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। राज्य सरकार विकास योजनाओं के धन की बंदरबांट में लगी हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और रानीखेत से पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से रानीखेत का विकास नहीं हो सका है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल शाही ने और संचालन दर्शन बिष्ट ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद