फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आठ लाख रुपये से सुधरेगी माल रोड की हालत

Sun, 19 May 2024 03:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर की मुख्य सड़क माल रोड आठ लाख रुपये से गड्ढा मुक्त होगी। सड़क सुधारीकरण होने से यात्रियों और पर्यटकों को खतरे के बीच सफर नहीं करना होगा। सड़क पर पैंच भरान की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

नगर की मुख्य सड़क माल रोड पर डामर उखड़ने से बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। लंबे समय से सड़क पर पैंच भरान नहीं किया गया है। अब लोक निर्माण विभाग माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर बाईपास तक आठ लाख रुपये से पैंच भरान कर इसे गड्ढा मुक्त करेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द टेंडर प्रक्रिया होगी और काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

कोट
माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर बाईपास तक सड़क पर पैंच भरने का कार्य होना है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी और काम शुरू होगा।

-सन्नी कुमार सैनी, जेई, लोनिवि, प्रांतीय खंड अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें