फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दूषित पानी की आपूर्ति से व्यापारियों में आक्रोश

Sun, 19 May 2024 03:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
दूषित पानी की आपूर्ति रोकने की मांग पर जल संस्थान के ईई को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में लंबे समय से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति से हर कोई परेशान है। व्यापारी भी इसे रोकने की मांग पर मुखर हुए हैं। उन्होंने जल संस्थान के ईई अरुण कुमार सोनी को ज्ञापन देकर जल्द दूषित पानी की आपूर्ति रोकने की मांग की।

शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में व्यापारी जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नगर में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, इससे लोग बीमारी की जकड़ में आने लगे हैं। नलों में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। कहा कि संस्थान बारिश से कोसी बैराज में सिल्ट जमा होना कारण बता रहा है। बारिश के लंबे समय बाद भी शुद्ध जलापूर्ति न होना गंभीर है। चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय साह, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, प्रमोद पवार सहित कई व्यापारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


डे केयर संस्था ने जताया आक्रोश
अल्मोड़ा। डे केयर संस्था ने रैमजे इंटर कॉलेज के सभागार बैठक कर नगर में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति पर आक्रोश जताया। उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां पर गजेंद्र सिंह, चंद्रमणि भट्ट, डॉ. अरुण पंत, आनंद सिंह बगड़वाल, डॉ. गोकुल रावत, डॉ. जेसी दुर्गापाल, पीएस सत्याल आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें