स्याल्दे में आयोजित चौकोट महोत्सव में दूसरे दिन कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। महोत्सव में शुक्रवार को उत्तराखंड सांस्कृतिक अकादमी हरिद्वार द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। महोत्सव में देघाट, मल्ला चौकोट, चौथान, सराई खेत, मानिला आदि क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष हृदयेश मेहरा, भीम सिंह नेगी, दौलत सिंह खाती, नंदन सिंह बिष्ट, दर्शन जोशी, कुंदन लाल, कृपाल दत्त, सुरेश आर्या, रंजीत मेहरा आदि मौजूद थे।