फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिकियासैंण के जल्द नगर पंचायत बनने की उम्मीद

Sat, 06 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल पहले घोषित नगर पंचायत भिकियासैंण के शीघ्र अस्तित्व में आने की उम्मीद है। प्रशासन ने वार्डों का परिसीमन कर अनुमोदन के लिए शासन को भेज दिया है। जिसमें चार वार्ड निर्धारित किए गए हैं। जनसंख्या 4571 आंकी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पांच सितंबर 2014 को भिकियासैंण को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी। इसमें भिकियासैंण, बाड़ीकोट, सैणसेरा, पनपोला, धूरा, कढोली को शामिल किया गया है। नगर पंचायत की परिधि तीन किमी है।

 कस्बे में करीब 300 छोटी-बड़ी दुकानें, दो प्राथमिक विद्यालय, बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बैंक, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, जल संस्थान, कृषि विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील स्थापित है।
विज्ञापन


 राजस्व विभाग द्वारा किए गए परिसीमन में चार वार्डों को गांधी नगर, तहसील परिसर, बडियाली और राजाजी वार्ड का नाम दिया गया है।

नगर पंचायत की जनसंख्या 4571 है। जिसमें 2504 पुरुष और 2067 महिलाएं हैं। उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि परिसीमन सहित अन्य प्रपत्रों को शासन में अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें