रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित जीडी बिडला मेमोरियल स्कूल में छात्रों को आपदा प्रबंधन और आग की घटनाओं से बचने के गुर सिखाए गए। प्राकृतिक आपदाओं से बचाव का प्रदर्शन भी छात्रों के सम्मुख किया गया।
अग्निशमन अधिकारी धन सिंह कुंवर के नेतृत्व में अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, भूस्खलन आदि की भी जानकारी दी, इससे बचाव का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र, शिक्षक आदि मौजूद थे।