फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज चौखुटिया में

Wed, 22 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत की बृहस्पतिवार को बाखली खेल मैदान में 11 बजे प्रस्तावित जनसभा और बहुउद्देश्यीय शिविर की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में व्यस्त रहे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बाखली खेल मैदान के एक भाग में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। जबकि दूसरे भाग में सभा मंच, लोगों के बैठने को विशाल पंडाल के साथ ही बहुउद्देश्यीय शिविर के लिए अलग से पंडाल लगाए गए हैं। आयोजन स्थल पर क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट और वरिष्ठ नेता कुबेर कठायत, बालादत्त तिवारी आदि ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसीलदार दीवानसिंह बिष्ट सहित लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी व्यवस्थाओं में लगे रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें