ताड़ीखेत शिशु मंदिर के अलमारी में इस तरह से लगाई गई है आग
- फोटो : amar ujala
ताड़ीखेत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कुछ अज्ञात तत्वों ने कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अलमारी के अंदर रखे कागजातों में आग लगा दी। यह घटना देर शाम छुट्टी के बाद की है। हालांकि इस मामले में भी स्कूल प्रशासन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
जानकारी के अनुसार ताड़ीखेत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छुट्टी के बाद कुछ अराजक तत्व स्कूल में घुस गए। उन्होंने कार्यालय के दरवाजे का कुंडा तोड़ा। अंदर अलमारी का ताला तोड़कर कागजातों में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। चारों तरफ देखने के बाद भी कोई नजर नहीं आया। हालांकि अभी इस मामले में स्कूल प्रशासन किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। स्कूल के शिक्षक देवेंद्र सिंह का कहना है कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद उन्हें सूचना मिली थी, जब वह स्कूल पहुंचे तो वहां दरवाजे का कुंडा टूटा मिला अंदर देखा तो अलमारी के अंदर रखे दस्तावेजों में आग लगी हुई थी। इधर पुलिस का कहना है कि ताड़ीखेत सरस्वती शिशु मंदिर में घटना हुई है, लेकिन इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं नहीं किया गया है।