बागेश्वर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र चामी में जल्द ही सुदृढ़ीकरण और जीर्णोद्धार के कार्य शुरू होने जा रहा है । ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से उपकेंद्र में फर्श निर्माण और अन्य जरूरी मरम्मत कार्यों के लिए 3.96 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। लंबे समय से उपकेंद्र में मरम्मत की मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए विभाग ने अब तैयारी पूरी कर ली है।
ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई आर चंद्रा ने बताया कि उपकेंद्र के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जो अब अपने अंतिम चरणों में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही धरातल पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। संवाद