द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के खजुरानी अनुभाग, खीड़ा बीट के वन पंचायत जमणियां एवं रामपुर में वन विभाग ने भालू पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। यहां कोई गतिविधि न दिखने पर पिंजरे की जगह शनिवार को बदल दी गई।
वनाधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि भालू की गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं। निगरानी उपकरण जैसे एनाइडर, ट्रैप कैमरे भी क्षेत्र में लगाए हैं। वन्यजीव की गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। वनकर्मियों की ओर से गश्त के साथ लाउड स्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्कता बरतने व बचाव के लिए उचित दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। संवाद