बागेश्वर। नगरपालिका ने तहसील परिसर के समीप भित्ति चित्रों को ढक रही झाड़ियों की सफाई की। लंबे समय से लोग इन झाड़ियों को काटने की मांग कर रहे थे। सड़क किनारे बनी दीवार पर विभिन्न भित्ति चित्र बनाए गए हैं। इन चित्रों में जिले से संबंधित लोक कला, संस्कृति, रीति-रिवाज को दर्शाया गया है। चित्रों को आसपास उगी झाड़ियों ने आधे से अधिक ढक लिया था। क्षेत्रवासियोंकी मांग के बाद नगरपालिका के कर्मचारियों ने शनिवार को झाड़ियों का कटान किया। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि मानसून काल में झाड़ियां बढ़ गई थी। उनकी सफाई करवा दी गई है।