फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की मुस्तैदी से सुरक्षित हैं देश की सीमाएं : डीआईजी

विज्ञापन
सीमांत मुख्यालय में एसएसबी अधिकारियों, जवानों को संबोधित करते डीआईजी। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उपमहानिरीक्षक मनमोहन कांडपाल ने कहा कि बल के अधिकारी और जवान सीमाओं पर निष्ठापूर्वक कार्य मुस्तैद हैं। उन्हीं की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्होंने कई अधिकारी और जवानों को महानिदेशक पदक भी प्रदान किए।
विज्ञापन

11वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी एमएम कांडपाल ने सभी अधिकारियों, जवानों और अन्य कार्मिकों के कार्यों की सराहना की। कहा कि बल न सिर्फ सीमाओं पर चौकसी बरत रहे हैं, वरन सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों का जीवन चक्र भी बदल रहे हैं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीआईजी कांडपाल ने 21 अधिकारियों और कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पदक, 10 अधिकारियों, कार्मिकों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, छह अधिकारियों, कार्मिकों को महानिदेशक स्वर्ण पदक, 32 अधिकारियों, जवानों को महानिदेशक सिल्वर पदक से सम्मानित किया। कोरोना काल में प्रथम पंक्ति वर्कर के रूप में समर्पित भाव से कार्य करने वाले छह कार्मिकों को भी महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें