अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के गणित विभाग में हुई गोष्ठी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने कहा कि उनका सपना कुमाऊं विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने का है। इसके लिए शिक्षकों को निष्ठा से काम करना होगा। उन्होंने शिक्षकों से विवि के हित में काम करने का आह्वान किया ताकि यहां के छात्र विश्वविद्यालय ही नहीं देश का नाम भी रोशन कर सकें।
संचालन करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने परिसर में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर दिया। परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने कहा कि विश्वविद्यालय को ए ग्रेड मिलने से शैक्षणिक वातावरण में सुधार हुआ है। वक्ताओं ने कुमाऊं विवि को नैक द्वारा ए ग्रेड देने पर खुशी जताई। इससे पूर्व कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. हेमा जोशी, प्रो. शेखर जोशी, प्रो.शांति धामी, प्रो. एसडी शर्मा, प्रो. एसए हामिद, कुलानुशासक प्रो. पीडी भट्ट, पुस्तकायाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. एनएस भंडारी ने विचार रखे।
गोष्ठी में प्रो. इला साह, लियाकत अली, नवीन भट्ट, प्रो. पुष्पा अवस्थी, डा. संजीव आर्या, प्रो. एसएस बिष्ट, विनीत बिष्ट, ललित सतवाल, नीरज बिष्ट, ललित जोशी, कल्पित रावत, प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. सीएम दुर्गापाल, डा. इला बिष्ट, डा. मनोज बिष्ट, सृष्टि नेगी, रजत मेहरा, हिमांशु कांडपाल, प्रो. नीरज तिवारी, डा. साक्षी तिवारी, प्रो. जया उप्रेती, प्रो. आराधना शुक्ला, डा. कौस्तुभानंद पांडे, डा. एचबी कोठारी आदि मौजूद थे।