फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायलिन की धुनों पर बही संगीत की बयार

Sat, 18 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रख्यात वायलिन वादक अनुप्रिया देवताले ने जीडी बिड़ला और आर्मी पब्लिक स्कूल में वायलिन की धुनों से संगीत की बयार बहा दी। उन्होंने दोनों विद्यालयों में छात्र और छात्राओं के साथ भी प्रस्तुति दी।

बिड़ला स्कूल के कला श्री सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने प्रस्तुति दी। बिड़ला स्कूल के प्रधानाचार्य मो. आसिम अली ने बताया कि वायलिन वादक अनुप्रिया अब तक जर्मनी, फ्रांस, जापान जैसे 30 से अधिक देशों में प्रस्तुति दे चुकी हैं। इधर, आर्मी पब्लिक स्कूल में भी स्पिक मैके संस्था की ओर से अनुप्रिया देवताले ने कार्यक्रम पेश किया। उनके साथ तबला वादक जुबेर खान ने संगत की। राग बसंत बुखारी में कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व शिक्षिका शांति पंत के नेतृत्व में सरस्वती वंदना पेश की गई। वायलिन वादक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस विधा से अवगत कराया। छात्रा ज्योत्सना नेगी ने अब राधे रानी बंशी मेरी गीत पर सुर मिलाया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्पिक मैके के समन्वयक अभिषेक अग्रवाल, नरेश तलरेजा सहित छात्र, छात्राएं मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें