फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पात्रों के सुंदर अभिनय ने देर रात तक रोके दर्शक

विज्ञापन
गवाड़ की रामलीला में पंचवटी में राम, लक्ष्मण व सीता। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लाक के गवाड़ गांव में चल रहे रामलीला मंचन में सोमवार रात पांचवें दिन दशरथ-सुमंत संवाद, भरत-कैकई संवाद व राम-भरत मिलाप के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन हुआ। रामलीला मंचन में रुचि पांडे ने राम, खुशी आर्या ने लक्ष्मण, शालू बिष्ट ने सीता, भैरव पंत ने दशरथ, यश बिष्ट ने भरत, रोहित बिष्ट ने शत्रुघ्न, हेम चंद्र ने कैकई का किरदार निभाया। पात्रों के सुंदर अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक रोके रखा। मंचन में रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोज पांडे, उपाध्यक्ष मीनाक्षी, हिम्मत सिंह अधिकारी, सचिव गिरीश राम, उप सचिव सपना आर्या, राम सिंह बिष्ट, तारा सिंह, सुरेश चंद्र, संतोष अधिकारी, मोहन पांडे आदि कई रामभक्त व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने दिखाई तत्परता

द्वाराहाट। बीते सोमवार को अंधड़ से ग्रामसभा गवाड का टांसफार्मर खराब हो गया और विद्युत गुल हो गई। इससे रात रामलीला में खलल पड़ने का अंदेशा हो गया। लोगों की शिकायत का विद्युत विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया और ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली बहाल की। इससे रामलीला सुचारु चली। इसके लिए रामलीला कमेटी के प्रचार मंत्री संतोष सिंह अधिकारी और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन








———
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें