फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

Tue, 15 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के शारीरिक शिक्षा विभाग के संयोजन में स्थानीय स्टेडियम में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। संघर्षपूर्ण उद्घाटन मुकाबले में बालक वर्ग में बागेश्वर महाविद्यालय ने बाजपुर महाविद्यालय को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से भागीदारी कर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

बालक वर्ग के दूसरे मैच में रुद्रपुर महाविद्यालय ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा को 3-1 से, तीसरे मैच में पिथौरागढ़ ने लोहाघाट महाविद्यालय को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। चौथे मैच में रामनगर महाविद्यालय ने एकतरफा जीत हासिल की। रामनगर ने काशीपुर को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


आयोजक सचिव लियाकत अली खान की देखरेख में प्रतियोगिता हो रही है। वहां परिसर के कुलानुशासक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, बैडमिंटन प्रशिक्षक डीके सेन, उप क्रीड़ाधिकारी काशीपुर निर्मला पंत, जितेंद्र बिष्ट, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, जगदीश सिंह, लोकेश पांडे, श्याम भट्ट, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. कमलेश टम्टा, डॉ. रंजना साह, डॉ. एमसी जोशी, विनीत बिष्ट, विकास कन्नौजिया, विनोद चौहान, अंकुर कांडपाल, इदरीश बाबा, डॉ. पीएस अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें