। काफलीखान के निकट मैक्स जीप दुर्घटना में मारे गए सात लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद बुधवार को अंत्येष्टि कर दी गई। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दुर्घटना में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिजनों को पार्टी की ओर से दो-दो लाख रुपये और घायल को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायल को 25 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
मालूम हो कि मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से लौट रही मैक्स जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इधर एसडीएम फिंचा राम ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जबकि घायल की हालत में सुधार हो रहा है। देर रात जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के बारे में जानकारी हासिल की और घायल के उचित इलाज के निर्देश दिए। संसदीय सचिव और विधायक मनोज तिवारी ने भी घटना पर दुख जताते हुए घायल के इलाज की उचित व्यवस्था करने को कहा।
एसडीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायल को 25 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दुर्घटना में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिजनों को पार्टी की ओर से दो-दो लाख रुपये और घायल को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि घायल कार्यकर्ता के इलाज की भी उचित व्यवस्था कराई जाएगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल समेत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घर पर जाकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।