टिकट फाइनल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान श्री भट्ट ने समर्थकों के साथ नगर क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत यहां विजय चौक से हुई। दिन भर नगर में जनसंपर्क किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल है। सरकार की कुनीतियों के कारण ही कांग्रेस के लोग बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा, महिला सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम किए जाएंगे। उनके साथ विधानसभा संयोजक मदन सिंह मेहरा, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेेगी, जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, दर्शन बिष्ट, कुंवर सिंह गुसाई, आशुतोष साह, प्रकाश पाठक, कामरान कुरैशी, दीपक बिनवाल, ललित मोहन पपने, विनोद भार्गव, हंसादत्त बवाड़ी, भुवन पपने, चंदन भगत, हेमंत नेगी, रोहित शर्मा, रोहित नेगी, भुवन शर्मा, त्रिभुवन शर्मा, प्रेम शर्मा, अजय शाह, कुलदीप अग्रवाल, रमेश जोशी, मनोज बेलवाल, भारती भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला रावत, चंपा भंडारी, शांति जलाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।