अल्मोड़ा। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अल्मोड़ा की इनामी योजना का रविवार को संघ परिसर में लक्की ड्रॉ निकाला गया। इसमें प्रथम पुरस्कार के तौर पर फ्रिज, द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन, तृतीय पुरस्कार जूसर-ग्राइंडर निकला। प्रथम सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 10 प्रेशर कुकर (पांच लीटर), द्वितीय सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 10 प्रेशर कुकर (तीन लीटर), तृतीय सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 10 इलेक्ट्रिक प्रेस पुरस्कार निकले।
दुग्ध संघ ने एक सितंबर से 30 नवंबर तक तीन माह के लिए उपभोक्ताओं के लिए इनामी योजना चलायी थी। योजना के तहत 30 लीटर आंचल दूध खरीदने पर उपभोक्ता को एक कूपन दिया गया। रविवार को दुग्ध संघ के अध्यक्ष दीप डांगी की अध्यक्षता में लक्की ड्रॉ हुआ। संचालन दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक एनबी सनवाल, विपणन प्रभारी बलवंत रावत ने किया। कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य कुंवर सिंह गुसांई, जयबल्लभ उप्रेती, एनसी पंत, पीएस कार्की, लोकेंद्र अग्निहोत्री, डीके कांडपाल आदि थे।