अल्मोड़ा। द्वाराहाट ब्लाॅक के कुंवाली गांव स्थित पौराणिक आदि ब्रदीनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। इसे मानसखंड माला में शामिल कर दिया है। मंदिर के मानसखंड माला में शामिल होने से स्थानीय लोगों ने इस धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात होने की उम्मीद जताई है।
पर्यटन विभाग मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकसित करने के लिए पंचायत चुनाव के बाद डीपीआर बनाने का कार्य करेगा। कुछ समय पूर्व टीम ने मंदिर का निरीक्षण भी किया था। स्थानीय निवासी अशोक पांडे ने बताया कि पहले बद्रीनाथ धाम से पंडा पुजारी पूजा का सामान, भोग का सामान पैदल लेकर यहां लाते थे जिसके बाद यहां पूजा व भोग लगाया जाता था।
इस मंदिर में लहसुन, प्याज, मलका दाल का सेवन करना वर्जित है। लंबे समय से स्थानीय लोग इस मंदिर को विकसित करने की मांग कर रहे थे। जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री का कहना है कि पंचायत चुनाव के बाद डीपीआर बनाने का कार्य किया जाएगा। संवाद