फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का वार्षिक समारोह मनाया

Fri, 28 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
स्कूल का वार्षिक समारोह मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम सविन बंसल कहा है कि युवा वर्ग का अपनी संस्कृति को भूलाकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर झुकाव चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को कमजोर न होने देना है। संस्कृति के मजबूत होने पर ही आर्थिक मजबूती मिलेगी। डीएम शारदा मठ द्वारा एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित सिस्टर नवोदिता की 150वीं जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि भारत की संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित होकर सिस्टर नवोदिता ने भारत में रहने का संकल्प लिया और अल्मोड़ा आकर प्रवास किया। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के साहित्य को पढ़ने की अपील की और कहा कि नकारात्मक सोच को छोड़कर सही रास्ते पर चलना होगा। युवाओं को योग के प्रति भी जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा आकर अनेक महापुरुषों ने इसे अपनी कर्मस्थली बनाया है, जो यहां के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हैं।

कार्यक्रम में राधा बहन, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शुचिता सेन गुप्ता पांडे, स्वामी सोमानंद, मनोरमा जोशी, शारदा मठ की अध्यक्ष होम प्राणा, डॉ. रितिमय प्राणा, ज्ञान प्राणा आदि ने विचार रखे। इस दौरान शारदा मठ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


मंगल दीप संस्था की मनोरमा जोशी, आकाशवाणी के पूर्व निदेशक एमएस बृजवाल, एसएसबी के उपसेनानायक जितेंद्र नेगी, सभासद श्याम पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, कूर्मांचल एकेडमी के प्रधानाध्यापक केके पंत, विनोद भट्ट आदि थे। कमला गुसांई, रितु सिंह ने संचालन किया। स्कूली बच्चों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें