फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां

Fri, 23 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप है। 
विज्ञापन

हड़ताली कार्यकर्त्रियों ने यहां गांधी पार्क में धरना दिया और मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि कार्यकर्त्रियां कम मानदेय में काम कर रही हैं।

राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग पर केंद्र सरकार उदासीन है। मिनी केंद्रों को उच्चीकृत करने की मांग भी अधूरी है। सुपरवाइजर के सभी पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति, आयु की बाध्यता समाप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में जाड़े, गरमी के अवकाश भी स्वीकृत नहीं हैं।

अवकाश देने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है। कार्यकर्त्रियों ने गांधी पार्क में जोरदार नारेबाजी की। धरने में जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष तारा सांगा, मंत्री कमला लटवाल, कोषाध्यक्ष उमा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग गीता बिष्ट, उपाध्यक्ष किरन जोशी, मंत्री लक्ष्मी रौतेला, गीता जोशी, मीडिया प्रभारी बीना भट्ट आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें