स्याल्दे (अल्मोड़ा)। चौकोट संघर्ष समिति की ओर से क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 36 वें दिन भी जारी रहा। पैठाना, तिमली, गनसीड़ा और स्याल्दे के लोग आंदोलन पर डटे रहे। रविवार को आंदोलन को समर्थन देने राज्य आंदोलनकारी प्रयाग शर्मा पहुंचे।
लीला बिष्ट, भगवती वर्मा, मंजू उप्रेती, सीता उप्रेती, देवकी देवी, तारा रावत, पुष्पा रावत, बालम सिंह, ललित बिष्ट, संजय नगी, डिगंबर धौलाखंडी और हरी सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन स्थल पर प्रकाश मनराल, मनोज पटवाल, भुपेंद्र कुमार, मनोज नेगी, भूपाल बिष्ट, प्रयाग दत्त, संजय नेगी और ललित कुमार मौजूद रहे। संवाद