फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दियारी में हुए नुकसान से प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने दी सहायता

Wed, 09 Sep 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
दियारी ग्राम सभा के तोकों का निरीक्षण करती प्रशासन की टीम।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना विकासखंड की ग्राम सभा दियारी के तोक बमन, दुग्गा टाना और सकपड़ा में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का प्रशासन की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। अतिवृष्टि से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। अनेक मकानों में दरारें आने के साथ ही प्रांगण, रिटेनिंग वॉल और अन्य संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। सकपड़ा में भारी नुकसान को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित लोगों को विस्थापित किया गया है। कई परिवारों को प्राथमिक पाठशाला दियारी में शिफ्ट किया गया है। मौके पर तहसीलदार रवि शाह, बीडीओ महावर, मनरेगा से संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। प्रशासन की ओर से पूर्व में सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए थे। शेष प्रभावित परिवारों को भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। उधर वड्यूड़ा में बारिश रुकने के बाद हालात सामान्य हैं, हालांकि कई परिवार अब भी सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित हैं। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। जल्द ही जमीन का सर्वे कराया जाएगा। वहीं धौलादेवी के तल्ली धौनी में जमीन धंसने से 16 परिवारों को मल्ली धौनी प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें