द्वाराहाट में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते लोग।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील द्वाराहाट में स्थायी उप निबंधक की नियुक्ति की मांग पर क्षेत्रवासियों ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि स्थायी उप निबंधक की नियमित उपलब्धता नहीं होने से भूमि और संपत्ति पंजीकरण संबंधी कार्यों के लिए लोगों को अन्य तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उप निबंधक की अनुपलब्धता के कारण लोगों को अतिरिक्त समय, धन और श्रम खर्च करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से जल्द स्थायी उप निबंधक की नियुक्ति व स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में द्वाराहाट एकता मंच के उमेश चंद्र भट्ट, आशुतोष शाही, लक्ष्मी नारायण पांडेय, रमेश चंद्र पंत, जीवन सिंह, मुकुल शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, सुरेश साह आदि शामिल रहे।