फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मौत की खाई..साइकिल से स्कूल के लिए निकला हेमंत अब नहीं लौटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी बसंतपुर के कक्षा छठी के छात्र की साइकिल स्कूल जाते समय फटक्वालडुंगरा-चेलछीना मोटर मार्ग पर कैथर घाट के पास असंतुलित होकर खाई में गिर गई। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत चुपड़ा गांव निवासी नारायण राम का बेटा हेमंत कुमार शुक्रवार को साइकिल से जीआईसी बसंतपुर के लिए निकला।
फटक्वालडुंगरा-चेलछीना मोटर मार्ग पर कैथर घाट के पास साइकिल असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। स्कूल जा रहे अन्य विद्यार्थियों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोग खाई में उतर कर उसे बाहर लाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं।
ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि हेमंत पढ़ाई में होनहार था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों और विद्यालय प्रबंधन को दी। सहपाठी भी हेमंत की मौत से दुखी हैं। प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के पिता नारायण राम हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्हें सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर सुनकर वह हरियाणा से घर को रवाना हो चुके हैं। उनके घर पहुंचने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें