फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 10वीं शताब्दी के गोपेश्वर शिवालय का होगा सौंदर्यीकरण

Sun, 29 Nov 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के दौलाघाट स्थित 10वीं शताब्दी के ऐतिहासिक गोपेश्वर महादेव मंदिर को सहेजकर इसे धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर पहचान दिलाने की कवायद शुरू हुई है। योजना के तहत मंदिर का सौंदर्यीकरण कर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए सिंचाई विभाग को शासन से 98 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हो गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग लोगों की आस्था से जुड़े इस प्राचीन शिवालय को भव्य रूप देकर यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार करेगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए शासन से विभाग को 98 लाख की राशि अवमुक्त हो चुकी है। मंदिर के क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से यहां के स्थानीय लोग होम स्टे, रेस्टोरेंट, पूजा सामग्री की दुकानें लगा कर स्वरोजगार से जुड़ेंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। वहीं स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट का निर्माण भी किया जाएगा। इससे यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को घाट में स्नान आदि की सुविधा मिलेगी। वहीं इससे उनके लिए पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन करना आसान होगा।
विज्ञापन

-
चेकडैम से होगा पानी का संरक्षण
- योजना के तहत मंदिर में जल संरक्षण के लिए चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। इससे बारिश के जल का संरक्षण कर जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगी। चेकडैम के बनने से मंदिर के आसपास सूख चुके जलस्रोत फिर रिचार्ज होंगे।
-
कोट
ऐतिहासिक गोपेश्वर मंदिर में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यो के लिए शासन से बजट अवमुक्त हो चुका है। टेंडर प्रकिया पूरी होते ही इस प्राचीन विरासत के संरक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रशांत पंत, एई, सिंचाई विभाग अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें