फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 10वीं शताब्दी का गोपेश्वर महादेव मंदिर नए स्वरूप में आएगा नजर

Sun, 25 Jan 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर स्थित 10वीं शताब्दी के ऐतिहासिक गोपेश्वर महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। एक करोड 65 लाख रुपये से मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य कर यहां पर्यटकों की सुविधाओं को विस्तार किया जाएगा। इससे यहां पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर सोमेश्वर स्थित 10वीं शताब्दी को प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। यह मंदिर वर्षों ने क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। सिंचाई विभाग ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण और चैक डेम बनाने के लिए शासन को 165.44 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंदिर को सहेजकर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर में पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। ताकि यहां पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सके।
कोट
गोपेश्वर महादेव मंदिर में सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद इस ऐतिहासिक मंदिर को सहेजा जाएगा। - मोहन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें