फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: THDC की टीम ने दोबारा किया क्वारब की पहाड़ी का निरीक्षण, नए सिरे से ट्रीटमेंट प्लान किया जाएगा तैयार

Thu, 12 Dec 2024 02:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा- हल्द्वानी एनएच पर पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित रहने की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। बुधवार को दोबारा टीएचडीसी की टीम ने क्वारब की पहाड़ी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
क्वारब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित रहने की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। बुधवार को दोबारा टीएचडीसी की टीम ने क्वारब की पहाड़ी का निरीक्षण किया। पहले भी विशेषज्ञ इस पहाड़ी का निरीक्षण कर चुके हैं। अब यहां किए जाने वाले ट्रीटमेंट का प्लान तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को भी रुक रुक कर मलबा और बोल्डर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कभी एक घंटा तो कभी दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। क्वारब पुल के पास पहाड़ी क्षेत्र की ओर करीब 200 मीटर लंबाई में भूस्खलन जोन बन जाने से लगातार किसी भी समय मलबा और बोल्डर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर रहा है। लगातार गिर रहे मलबे के बीच यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रात के समय वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख कर वैकल्पिक व्यवस्था की संभावनाओं को भी तलाश रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्वारब का समाधान निकालने के लिए अन्य एजेंसियों से भी जिला प्रशासन की ओर से संवाद किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें