थाना दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनती पुलिस।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/चौखुटिया/मौलेखाल। डीआईजी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना दिवस मनाया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि कोतवाली समेत सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों ने नागरिकों की समस्याएं जानीं। इधर, चौखुटिया में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक आयोजित थाना दिवस में चार शिकायतें दर्ज की गईं। वहां पर थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल आदि थे। इधर, मौलेखाल में सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत ने व्यापारियों, वाहन चालकों समेत जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को कानून की जानकारी दी। साइबर क्राइम से जागरूक रहने की अपील की। वहां पर एसआई गिरीश चंद्र पंत, मोहित गोयल, संजय सिंह आदि थे।