अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक संस्थान की ओर से राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में एनएसएस शिविर लगा। इसमें पोस्टर और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में अर्पिता कांति ने पहला, नबीहा सैफी ने दूसरा, रुकमणी कांडपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में टेरेसा समूह को पहला, गौरा देवी समूह को दूसरा स्थान मिला। वहां पर कार्यक्रम अधिकारी विजया वर्मा, सचिन जोशी, मोनिका जोशी, भानू प्रताप मेहरा आदि थे। संवाद