फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ निकाला जुलूस

Tue, 19 Feb 2019 12:21 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के जवानों पर किए गए हमले की मुस्लिम समुदाय ने भी कड़ी निंदा की है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोेमवार को नगर में आंतकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के लोग सोमवार को दोपहर बाद नियाजगंज में एकत्र हुए। यहां से जुलूस कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड होते हुए चौक बाजार तक निकाला गया। जुलूस में प्रदर्शनकारी पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत के हर नागरिक ने ठाना है आतंकवाद मिटाना है आदि नारे लगा रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। 

जुलूस में मो. शब्बीर खां, अख्तर हुसैन, अब्दुल निजाम कुरैशी, शाकिर हुसैन, समीम अहमद, अमीनुर्रहमान, खलीलुर्रहमान, शहजाद कश्मीरी, मुमताज कश्मीरी, मुनीर मोइनउद्दीन कुरैशी, इस्तेखार हुसैन, कमर अहमद, फराज, मोहम्मद गुलजार, फैसल, नईम खान, दानिश अंसारी, अफसर अली, उमर हुसैन, इंतेखाब आलम कुरैशी आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें