अल्मोड़ा से बारात से लौट रही टेरिनो कार यहां रायस्टेट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, कार में सवार छह लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जानकारी के अनुसार रामनगर से बुधवार की शाम अल्मोड़ा के खोल्टा में बारात गई थी। सुबह बारात लौटी। टेरिनो कार संख्या डीएल 1 सीएस- 6606 भी पीछे चल रही थी, रायस्टेट के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे गिरकर चीड़ के पेड़ के सहारे अटक गई।
कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए, लोगों ने कार में सवार सवार दामोदर पंत, प्रभा पंत, दीपा कुंवाला के अलावा सिद्धि, निशांत और गुड्डी (सभी रामनगर निवासी) तीनों बच्चों को बाहर निकाला। सौभाग्य से किसी को भी चोट नहीं आई। हाइवे होने के कारण इधर-उधर आने-जाने वाले वाहन वहां रुककर लोगों की कुशलक्षेम पूछते देखे गए।
फोटो: 05 आरकेटी 05पी: राय स्टेट के पास इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुई है टेरिनो कार।