फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में जागेश्वर और चितई मंदिर को छोड़ अधिकांश धार्मिक स्थल खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम और चितई के ग्वल देवता को छोड़कर सभी मंदिर, मस्जिद सहित अधिकांश धार्मिक स्थल सोमवार से खुल गए हैं इसके अलावा नियमों का पालन करते हुए होटल रेस्टोरेंट और मॉल भी खुल गए हैं। हालांकि पहले दिन रेस्टोरेंट, मॉल और मंदिरों में खास भीड़ नहीं रही। फिलहाल होटलों में भी कोई बुकिंग नहीं है। अल्मोड़ा स्थित नंदा देवी मंदिर समेत सभी मंदिर 8 जून से खुल गए हैं। सोमवार का दिन होने की वजह से आज खासतौर पर शिव मंदिर में कुछ श्रद्धालु दिखाई दिए लेकिन ज्यादातर मंदिरों में खास भीड़ नहीं देखी गई। दूसरी तरफ जागेश्वर धाम और चीते के गोल देवता मंदिर के कपाट नहीं खोले गए हैं। इन दोनों प्रमुख मंदिरों के पुजारी और मंदिर समितियों के पदाधिकारी फिलहाल कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिरों को खोलने के पक्षधर नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन को भी इस बारे में अवगत करा दिया है। उनका कहना है कि यदि मंदिर खोल दिए गए तो बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग आने लगेंगे। इससे कोरोना संक्रमितों के आने की भी आशंकाएं बनी रहेंगी, जिससे कोरोना गांव-गांव पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें