रानीखेत के एसडीएम एपी बाजपेयी का ऊधमसिंह नगर स्थानांतरण हो गया है। इधर शिव मंदिर धर्मशाला कमेटी की तरफ से एसडीएम को भावभीनी विदाई दी गई। मालूम हो कि रानीखेत में 12 सालों से बंद पड़ी ग्रीष्मोत्सव की परंपरा को एसडीएम बाजपेयी के माध्यम से ही पुनर्जीवन मिला था।
कैलाश पांडे की अध्यक्षता में तमाम वक्ताओं ने एसडीएम बाजपेयी के कार्यकाल की सराहना की, कहा कि यदि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का इसी तरह से निर्वहन करें तो क्षेत्र का विकास असंभव नहीं है। इस दौरान श्री बाजपेयी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बाजपेयी ने भी क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए कई सुझाव दिए। समारोह को कैंट उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व सभासद उमेश पाठक, मंदिर समिति सचिव अतुल अग्रवाल, समिति के जगदीश अग्रवाल, परिवहन निदेशक सुंदर लाल गोयल, हिमांशु उपाध्याय सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर किरन लाल शाह, उमेश भट्ट, महेश खंडेलवाल, रमेश अधिकारी, सभासद संजय पंत सहित तमाम लोग मौजूद थे।