फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट सिनाई के तेजस और गर्वित का चयन अंतर्राष्ट्रीय बालीबाल के लिए

विज्ञापन
गर्वित - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। निकटवर्ती धमाईजर स्थित माउंट सिनाई स्कूल के दो छात्रों का चयन अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। इसी का इनाम तेजस बिष्ट और गर्वित नेगी को मिला।
विज्ञापन

विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व आगरा में राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रदेश की टीम ने यूपी की टीम को मात देकर चैंपियनशिप जीत ली। फाइनल में उत्तराखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को मात दी। माउंट सिनाई के खिलाड़ी तेजस बिष्ट और गर्वित नेगी को शानदार खेल का इनाम मिला।
अब दोनों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब दोनों देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तेजस बिष्ट राज्य की टीम के कप्तान भी हैं। इसके अलावा गर्वित नेगी भी वालीबॉल के शानदार खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रधानाचार्या पाली सैम्यूल और कोच ललित रावत सहित तमाम शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार की तरफ से दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

तेजस बिष्ट- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें