राष्ट्रीय टीम में चयनित तेजस और गर्वित प्रधानाचार्या पाली सेम्यूल के साथ। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। धमाईजर स्थित माउंट सिनाई स्कूल के छात्र तेजस बिष्ट और गर्वित नेगी अब राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों का चयन राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तरीय खेलों में अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया था।
गत दिनों काशीपुर में संपन्न राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा जिले की टीम ने देहरादून को मात देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। जिले की टीम के कप्तान माउंट सिनाई स्कूल के छात्र तेजस बिष्ट के साथ ही गर्वित नेगी ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
इसी कारण दोनों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्या पाली सैम्यूल और कोच ललित रावत ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, इसी का परिणाम है कि उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यालय पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।