फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील रोड में तेज रफ्तार बाइकर्स का खौफ

Sat, 31 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर की तहसील रोड में तेज रफ्तार बाइकर्स लोगों के लिए खौफ का कारण बने हुए हैं। इन तेज रफ्तार बाइकों की चपेट में आने से अब तक कई राहगीर घायल हो चुके हैं। इन बाइकर्स पर पुलिस भी लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। नगर की सड़कों में तेज रफ्तार बाइक चलाना युवकों का शौक बन गया है। कई नाबालिग भी सड़कों पर तेज गति से दुपहिया वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील रोड में स्थिति सबसे अधिक खराब है। शाम होते ही इस सड़क में दुपहिया वाहन फर्राटे भरने लगते हैं। इन तेज रफ्तार दुपहिया वाहनों की चपेट में आकर अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। तेज रफ्तार वाहनों को दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से राहगीरों को हर समय खतरा बना रहता है। नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से तेज रफ्तार में दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें