फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Crime: मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोचा; केस दर्ज

Fri, 23 Feb 2024 04:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में दो युवकों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में दो युवकों ने दन्या क्षेत्र से मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग का अपहरण कर लिया। उसे बाइक में बैठाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ और अभद्रता की। ग्रामीणों ने युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। किशोरी को बचाया और आरोपियों को दन्यां थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दन्यां थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय बच्ची मानसिक रूप से अस्वस्थ है। दो युवकों ने बीते बुधवार को उसे उठा लिया। युवक किशोरी को बाइक में बैठाकर जंगल की ओर ले गए। युवक उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ और अभद्रता कर रहे थे। संयोग से आसपास के लोगों ने उनकी ये हरकत देख ली। लोगों ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

ये पढ़ें- फर्जी बीएमएस डिग्री का मामला: HC का फैसला, राज्य सरकार को दस दिन में जवाब दाखिल करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जागेश्वर के फुलई निवासी रोशन कुमार और आशीष कुमार के विरुद्ध आइपीसी की धारा- 366 (क), 354 (ख) व 9/10 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। दन्यां थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें