फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को उसकी ऑनर किलिंग का भय

Tue, 09 Oct 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार को एक युवक के साथ अल्मोड़ा में पकड़ी गई बरेली की किशोरी ने अपने बयानों में आशंका जताई है कि वह ऑनर किलिंग की शिकार हो सकती है। किशोरी के बयानों को देखते हुए बाल कल्याण समिति ने बरेली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि बरेली पहुंचने पर किशोरी को स्थानीय बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि बरेली की चाइल्ड हेल्प लाइन भी किशोरी के बारे में समय-समय पर जांच करेगी। 
विज्ञापन

 रविवार को पुलिस ने बरेली से भागकर आए एक युवक और एक नाबालिग किशोरी को  एनटीडी के पास बरामद किया था। किशोरी का कहना था कि वह युवक के साथ अपनी मर्जी से आई है। उसने ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई। किशोरी के बयानों को देखते हुए पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रशांत जोशी ने बताया कि उन्होंने परिजनों को आगाह कर दिया है कि यदि 18 साल से पहले किशोरी की शादी की गई तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि यदि किशोरी की हत्या करने का प्रयास किया तो उन्हें जेल जाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। बाल कल्याण समिति ने बरेली से आई पुलिस को यह भी निर्देशित किया कि बरेली पहुंचने पर किशोरी को पहले बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करे। इस बारे में समिति ने बाल कल्याण समिति बरेली को पत्र भी भेज दिया है।  किशोरी के साथ पकड़े गए युवक को भी बरेली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  

25 अक्तूबर को नाबालिग किशोरी की शादी कराना चाहते हैं परिजन  
अल्मोड़ा। किशोरी ने पुलिस को दिए गए अपने बयानों में कहा कि वह नाबालिग है। इसके बावजूद उसके परिजन उसकी शादी कराने की जिद में हैं। किशोरी ने बताया कि 10 अक्तूबर को शादी से पूर्व की रस्म तय की गई है जबकि शादी 
विज्ञापन
विज्ञापन

की तिथि 25 अक्तूबर रख दी है। किशोरी का कहना था कि वह किसी हालत में शादी नहीं करना चाहती। इसी कारण अपने परिचित युवक के साथ भाग कर आ गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें